back to top

बरेली में तीन तस्कर गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किये


बरेली (उप्र) में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सैटेलाइट पुल से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की मॉर्फिन (एक तरह का मादक पदार्थ) बरामद की है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को सैटेलाइट पुल से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से दो मोबाइल, 520 रुपये और 715 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गयी जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

सीओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान कटरा चांद खां निवासी संचित शर्मा, मोहित मौर्य उर्फ शूटर और जगतपुर निवासी हर्ष गुप्ता उर्फ सुनार के रूप में हुई। उन्होंने कहा, पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे मॉर्फिन मणिपुर से खरीदकर ट्रेन से लाते थे और दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में बेच देते। बारादरी पुलिस ने तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है और अग्रिम विधिक कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...