back to top

छठ पूजा के लिए जा रहे एक बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत

चंदौली । जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार की सुबह तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अलीनगर थाना प्रभारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और सात साल का एक बच्चा शामिल है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लेते हुए पीडतों को तत्काल राहत व मदद पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेडवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुई। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रेवसा पंचफेडवा निवासी सुखराम की पत्नी 52 वर्षीय कुमारी देवी, उनकी बहु 27 वर्षीय चांदनी और सात वर्षीय पोता सौरव मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे पैदल ही छठ घाट की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पंचफेडवा स्थित एक स्कूल के पास, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इन लोगों को कुचल दिया। पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक सड़क के किनारे बने मेघा बाबा मंदिर को तोड़ते हुए वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

50 वर्ष पुराने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को मिलेगा अवसर, 5,000 से अधिक छात्र संख्या वाले संस्थान होंगे पात्र

प्रत्येक शोधपीठ को 5 वर्षों के लिए 2 करोड़ रुपए का एकमुश्त अनुदान, एफडी के ब्याज से होगा शोधपीठों का नियमित संचालन वेद, उपनिषद, रामायण,...

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, तीन अन्य गंभीर घायल

लखनऊ। झांसी में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और दोस्त सोनू खान की मौत...

विधान परिषद में ‘अपार आईडी’ योजना पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने रखा सरकार का पक्ष

12 डिजिट की अपार आईडी से छात्र-छात्राओं के सभी शैक्षिक प्रपत्र जीवन भर रहेंगे सुरक्षित और डिजिटली वेरीफाइड अभिभावकों की सहमति से तैयार की जा...

केजीबीवी अतरौली की छात्राओं ने किया यूपी विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण, विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने छात्राओं से किया संवाद, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने छात्राओं का किया...

योगी सरकार का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम, प्रदेश में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा 'संचालन प्राधिकार पत्र' अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, महर्षि महेश योगी...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...