back to top

जम्मू-कश्मीर के शोपिया में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और इतनी ही संख्या में सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ मंगलवार को शुरू हुई थी और रात भी चली। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेल्होरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने उस इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्वाई की। प्रवक्ता ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद आदि बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...