back to top

मऊ में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

मऊ । मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा के सामने बृहस्पतिवार सुबह एक सरकारी बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। ई-रिक्शा में देवरिया निवासी एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रहे थे तभी अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे सभी 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। मारन ने बताया कि हादसे में बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया तथा सरकारी बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्वाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिलाओं की पहचान शाहीन (33), नूरी (30) और महजबी (65) के रूप में की गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

छात्र आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन – छात्रों की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे

रांची। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की गूंज शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी सुनाई दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही...

‘कबीर सिंह’ मेरी पहली फिल्म समझते हैं : कियारा आडवाणी

मुंबई। आज कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बड़े बैनर, करोड़ों की फिल्में और देशभर में करोड़ों प्रशंसक...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...