back to top

खेलते समय जहरीला फल खाने से तीन मासूमों की मौत

वाराणसी। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में खेलते समय जहरीला फल खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना करधना इलाके की है, जहां रविवार को कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) आकाश पटेल ने बताया कि खेल के दौरान तीन बच्चों ने अनजाने में कनेर का फल खा लिया, जो अत्यंत जहरीला होता है। फल खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन दो बच्चों की उसी दिन मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

तीसरे बच्चे को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई।

डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि लंका थाना पुलिस द्वारा पंचनामा समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने वह फल नहीं खाया था और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। एहतियातन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला बच्चों द्वारा खेलते समय अनजाने में जहरीला फल खाने का प्रतीत होता है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...