back to top

योगी के लिए आया धमकी भरा मैसेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाटसऐप नंबर पर धमकी का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया और एक समुदाय विशेष के लिए योगी को खतरा बताया।

अधिकारी ने बताया कि धमकी आने के कुछ ही मिनट में राजधानी के गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर पता लगाएगी कि यह कोई साजिश है या फिर किसी की शरारतपूर्ण हरकत। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज किया गया, वह पुलिस के पास है और वह उस नंबर के कॉल डिटेल खंगाल रही है।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि के बाद लगभग साढे 12 बजे मैसेज आया, जिसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और कुछ ही मिनट में गोमती नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...