back to top

सोमनाथ: आतिशबाजी, भव्य सजावट और ड्रोन शो देखने लिए पहुंचे हजारों लोग

सोमनाथ (गुजरात)। सोमनाथ मंदिर परिसर में आतिशबाजी, भव्य सजावट और ड्रोन शो को देखने के लिए हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुंची।मोदी ने शनिवार शाम को सोमनाथ मंदिर में ‘ओंकार मंत्र’ के उच्चारण में भाग लिया, दर्शन किए और 3,000 ड्रोन के एक भव्य ड्रोन शो का भी अवलोकन किया।प्रीति करेलिया (24) अन्य महिलाओं के साथ, केवल समारोहों को देखने के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के मुंबई से यहां आईं।

करेलिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को कहा, “हम आज सोमनाथ मंदिर देखने और अपने प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं। मंदिर और इसकी परंपराओं और दृढ़ता का जश्न मनाने वाला यह अवसर एक अद्भुत अनुभूति है। आतिशबाजी, मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की सजावट और शानदार ड्रोन शो ने उस दिव्य शक्ति को और बढ़ा दिया है जिसके कारण इतने सारे लोग मात्र एक दिन में इस मंदिर में आए हैं।महिलाओं के इस समूह ने खुद को मुंबई की ‘भजन मंडली’ बताया।शंख सर्कल से वीर हमीरजी गोहिल सर्कल तक मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को फूलों से सजाया गया है।

त्रिशूल, ओम और डमरू के आकार में बनी लाइट से पूरा इलाका सजा हुआ था, साथ ही सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पोस्टर और फूलों से बने शिवलिंग भी लगे हुए थे।शहर भर में बड़े-बड़े बैनर लगे हैं जिनपर ‘अखंड सोमनाथ, अखंड भारत’ जैसे नारे लिखे हैं और ‘प्रहार से पुनरुत्थान का साक्षी, मैं स्वयंभू सोमनाथ हूं’ जैसी पंक्तियां लिखी हुई हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर के मुख्य द्वारों के पास लोगों का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा, जबकि सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे।शनिवार रात को आने वाले श्रद्धालुओं में भावनगर से आए भारद्वाज गिरि जैसी धार्मिक शख्सियत और पड़ोसी जिले जूनागढ़ से आए वरिष्ठ नेता गिरीश एम. कोटेचा शामिल थे।

वीर हमीरजी गोहिल सर्कल के पास ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए गिरि ने कहा कि वीर हमीरजी जैसे लोगों ने “हमारे हिंदू तीर्थस्थलों के गौरव की रक्षा” के लिए लड़ाई लड़ी। वीर हमीरजी 16वीं शताब्दी के राजपूत योद्धा थे जिन्हें आक्रमणकारियों के खिलाफ सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए याद किया जाता है।कोटेचा ने बताया, “यह सोमनाथ की भावना का उत्सव है और इस अवसर पर लोगों के बीच खुशी देखी जा सकती है।

दर्शन के बाद कई लोग लौट गए, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ड्रोन शो के कारण श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी रहा। खासकर बड़ी संख्या में महिलाएं जनवरी की ठंड की परवाह किए बिना पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर में पहुंचती रहीं। करीब 15 मिनट तक चले ड्रोन शो में भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल आकृतियों सहित कई विषयगत संरचनाएं दिखाई गईं, वहीं सोमनाथ मंदिर का 3डी रूपांकन भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद हुई भव्य आतिशबाजी ने पूरे कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...