back to top

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे. . . से गूंजा नटुकुर मैदान

उमड़ा 15 हजार से अधिक राम भक्तों का जनसैलाब, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने दी मनमोहक प्रस्तुति

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित भव्य धर्म उत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नटुकुर मैदान में आयोजित इस आयोजन में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रारंभ में किशोर चतुवेर्दी की प्रस्तुति ने वातावरण को ऊजार्वान बनाया। इसके उपरांत विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का आगमन हुआ, जिनका स्वागत पुष्प एवं अभिनंदन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के बाल्यकाल के संघर्षों और उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर कन्हैया मित्तल आज देश के प्रमुख भजन गायकों में स्थान रखते हैं। उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम द्रोही और राष्ट्र द्रोही विचारधारा के साथ हैं, उन्हें सरोजनीनगर की धरती पर स्थान नहीं मिलेगा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने रामरथ श्रवण यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरोजनीनगर परिवार के हजारों लोगों को इस यात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जा चुका है।
भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जी के मंच पर आगमन के साथ ही पूरा वातावरण राम नाम और भक्ति के सुरों से गूंज उठा। उनके लोकप्रिय भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर कन्हैया मित्तल जी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा रामरथ यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर के लोगों को अयोध्या के दर्शन कराए जा रहे हैं, उसी प्रकार लखनऊ से खाटू श्याम जी के लिए भी एक यात्रा का आयोजन किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लखनऊ में खाटू श्याम दरबार स्थापित करने का भी आग्रह किया, जिन दोनों प्रस्तावों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया। उनके इस प्रस्ताव का उपस्थित श्रद्धालुओं ने जोरदार समर्थन किया।
इस धर्म उत्सव में रामरथ श्रवण यात्रा के दर्शनार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में भाग लेकर इसे एक विराट आध्यात्मिक जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा भजन गायक कन्हैया मित्तल जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने भी कन्हैया मित्तल जी का अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...