back to top

गेम चेंजर होगा इस बार का बजट : भाजपा

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट के संसद में पेश होने से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को दावा किया इस बार का आम बजट गेम चेंजर होगा और देश में आर्थिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटी है और तेजी से सुधार देखा जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता जफर इस्लाम के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़े और श्रम बल की भागीदारी भी अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत करती है। उन्होंने कहा, अच्छा अर्थशास्त्र ही अच्छी राजनीति है और यह नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य भी रहा है। इसी लक्ष्य पर 2021 का बजट आधारित होगा, जो गेम चेंजर होगा।

इस्लाम ने कहा कि इस बार का बजट आर्थिक विकास के नए युग की शुरुआत करेगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। दोनों नेताओं ने कहा कि सभी आर्थिक मापदंड संकेत करते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था को गति मिली चुकी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह और बेहतर होने वाली है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...