back to top

इस अभिनेत्री की महज 30 साल की उम्र में गयी जान,आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

हरियाण। हरियाणवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का मंगलवार 21 अप्रैल को 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह अपने लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो के लिए जानी जाती थी और उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिव्यांका को दिल का दौरा पड़ा था और उनका अंतिम संस्कार उनके भाई हिमांशु सिरोही ने किया। दिव्यांका सिरोही की मौत के बाद अब उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है।

दिव्यांका सिरोही का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हरियाणवी एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट उनका एक डांस वीडियो है, जिसमें वह ‘बरसाना मिला है’ गाने पर झूमती दिख रही है। इसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाला व्हाइट लहंगा-चोली पहने नजर आ रही हैं। उनका ये स्लो मोशन वीडियो अपने गने की वजह से छाया हुआ है, जो बी प्राक, अफसाना खान, मीर देसाई का है। अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिव्यांका की अचानक मौत पर लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं।

19 नवंबर, 1996 को जन्मी इस एक्ट्रेस ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए किया और बाद में सिक्किम से एमबीए की डिग्री हासिल की। ​​उनके परिवार में उनके भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जसमीत हैं। उस समय दिव्यांका गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में नजर आईं और उन्होंने इस इंडस्ट्री के कई बड़े नामों जैसे मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी के साथ स्क्रीन शेयर की। वह हरियाणवी संगीत के दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका ने अपने करियर और एक्टिंग के जुनून के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का जुनून था। दिवाली के आस-पास मैंने एक नीले रंग का सूट पहनकर TikTok पर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया, जो मेरे हाव-भाव की वजह से वायरल हो गया। उस वीडियो को लगभग 20 मिलियन व्यूज मिले। उसके बाद टिकटॉक पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन हो गई।’

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...