back to top

सूर्य-मंगल समेत ये 4 ग्रह माघ माह में करेंगे गोचर

लखनऊ। सनातन धर्म के लोगों के लिए माघ माह का खास महत्व है, जो हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना है। जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, उसी दिन से माघ महीने का आरंभ होता है। माघ माह के पहले दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। आज यानी 14 जनवरी 2025 से माघ माह का शुभारंभ हो गया है, जिसका समापन 12 फरवरी 2025 को होगा। माघ माह में श्रीहरि और मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान देना शुभ माना जाता है।
इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। प्रमुख व्रत-त्योहार के अलावा माघ माह में सूर्य-मंगल समेत चार बड़े ग्रह राशि व नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिनका समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं माघ माह में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में।

माघ माह में ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन
21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09:37 मिनट पर मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 24 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को शाम 05:45 मिनट पर बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे। 28 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 07:12 मिनट पर शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। 11 फरवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 12:58 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को देर रात 10:03 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

माघ माह में ये 4 ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
17 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 07:51 मिनट पर शुक्र देव पूवार्भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। 22 जनवरी 2025, दिन बुधवार को दोपहर 02:55 मिनट पर बुध देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 24 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 04:52 मिनट पर सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। 30 जनवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को देर रात 10:09 मिनट पर बुध देव श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। 1 फरवरी 2025, दिन शनिवार को सुबह 08:37 मिनट पर शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। 2 फरवरी 2025, दिन रविवार को सुबह 08:51 मिनट पर शनि देव पूवार्भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। 6 फरवरी 2025, दिन बृहस्पतिवार को सुबह 07:57 मिनट पर सूर्य देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 7 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार को शाम 06:37 मिनट पर बुध देव धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

RELATED ARTICLES

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...