back to top

ट्रम्प ने फिर से दो बड़े साझेदार देशों पर लगाया 25% आयात शुल्क, बढ़ सकता है व्यापारिक तनाव

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जापान और दक्षिण कोरिया से आयात होने वाले उत्पादों पर एक बार फिर 25% आयात शुल्क लागू कर दिया है। ये दोनों देश अमेरिका के लंबे समय से प्रमुख व्यापारिक साझेदार माने जाते हैं। यह निर्णय ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा किए गए व्हाइट हाउस के पत्र के माध्यम से लिया, जिसमें बताया गया कि यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी होंगे।

ट्रम्प द्वारा पोस्ट किए गए पत्र जापान के प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरू और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को संबोधित थे। ट्रम्प ने अपने पत्र में दो टूक चेतावनी दी है कि यदि दोनों देश जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने आयात शुल्क बढ़ाते हैं, तो अमेरिका अपनी दरें और ऊंची कर देगा।

उन्होंने पत्र में साफ लिखा है कि यदि किसी कारण से आप अपने टैरिफ बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो आप उन्हें जिस भी संख्या में बढ़ाना चाहते हैं, वह हमारे द्वारा लगाए जाने वाले 25 प्रतिशत में जोड़ दिया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बीच भारत को लेकर भी संकेत मिल रहे हैं कि व्हाइट हाउस से जल्द ही एक टैरिफ पत्र नई दिल्ली भेजा जा सकता है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को 9 जुलाई की समयसीमा से पहले अंतिम रूप देना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता, तो भारत पर कुल 26 प्रतिशत आयात शुल्क (जिसमें 10 प्रतिशत मौजूदा और 16 प्रतिशत संभावित नया शुल्क शामिल है) प्रभावी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...