back to top

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी की बैठक जारी, देखें वीडियो

मेरठ। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में एक बड़ी और अहम बैठक आयोजित की गई है। कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ में तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की अहम बैठक इस समय जारी है। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लानिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में मेरठ ज़ोन के एडीजी, कई मंडलों के कमिश्नर और संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली से भी अफसरों ने भाग लिया, ताकि राज्यों के बीच समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सके। कांवड़ यात्रा में लाखों शिव भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की जा रही है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की शरारत या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी तय हुआ कि इंटेलिजेंस निगरानी, ड्रोन कैमरों की मदद और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा। सभी संबंधित जिलों में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे।

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा की योजनाएं जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी। प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

अम्बेडकरनगर: पांच हत्याओं के आरोपी आमिर का पुलिस एनकाउंटर, नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में ढेर

अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को सोमवार तड़के...

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति की वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ में...

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...