back to top

शिक्षकों का वेतन भुगतान न होने पर होगा आंदोलन

लखनऊ। विभिन्न जिलों से लखनऊ में स्थानांतरित 108 प्रधानाचार्यो, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का तीन माह (जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर, 2023) से लम्बित वेतन भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में जिला संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री से मिलेगा और यदि तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर गंभीर आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रहे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को वेतन भुगतान नहीं किया गया तो जिला संगठन संघर्ष करेगा। यह निर्णय रविवार को जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आपात बैठक में लिया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि घूसखोरी में सफल न होने से क्षुब्ध लेखाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वेतन भुगतान के लिए पत्रावलियों पर अनुमति व सहमति के बावजूद मात्र 6 स्थानांतरित प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए बिलों पर हस्ताक्षर करने के बाद अवकाश पर चले गए।

डॉ. मिश्र ने बताया कि उत्कोच की प्रत्याशा में लेखाधिकारी द्वारा अनेक बार स्थानांतरित शिक्षकों के प्रथम वेतन भुगतान संबन्धी पत्रावलियों पर अधिकारविहीन एवं अनर्गल लगातार आपत्तियों लगायी जाती रही। जिसके विरूद्व जिला संगठन द्वारा 22 सितम्बर को प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र की अगुवायी में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान की मांग की गयी थी। प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने एक सप्ताह में वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि लेखाधिकारी द्वारा पुन: आपत्तियां लगाये जाने की जानकारी मिलने पर 05 अक्टूबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार से स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के तीन माह से लम्बित वेतन भुगतान के सम्बन्ध मे प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र की अगुवायी में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत वार्ता की। वार्ता के बाद वेतन बिल पारित कर वेतन भुगतान कराये जाने पर सहमति बनी थी तथा लेखाधिकारी ने 6 वेतन बिलों पर हस्ताक्षर भी किए लेकिन इसके बाद वह अवकाश पर चले गये।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय आरएस बघेल ने जानकारी दी है कि बालिका विद्यालयों की 42 शिक्षिकाओं की पत्रावलियों को वेतन भुगतान के लिए लेखा विभाग में भेज दी गई है। बैठक को प्रमुख रूप से मे प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरके त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक अलोक पाठक, उपाध्यक्ष आरपी सिंह, संयुक्त मंत्री सुमित अजाय दास ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...