back to top

आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है, चिंता की कोई बात नहीं : शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सभी को आश्वासन दिया कि देश में अन्न, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और लॉकडाउन की अवधि बढ़ने को लेकर किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए। गृह मंत्री ने कई ट्वीट करके संपन्न लोगों से अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, देश के गृह मंत्री के नाते मैं जनता को पुन: आश्वस्त करता हूं कि देश में अन्न, दवाई और अन्य रोजर्मा की चीजों का पर्याप्त भण्डार है, इसलिए किसी भी नागरिक को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शाह ने कहा, साथ ही संपन्न लोगों से आग्रह करता हूं कि आप आगे आकर आसपास रहने वाले गरीबों की सहायता करें। उन्होंने राज्य सरकारों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी प्रदेश सरकारें जिस प्रकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहीं हैं वह सचमुच प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा, अब हमें इस समन्वय को और अधिक प्रगाढ़ करना है जिससे सभी नागरिक लॉकडाउन का अच्छे से पालन करें और किसी भी नागरिक को जरुरत की वस्तुओं की समस्या भी नहीं हो। गृह मंत्री ने कहा कि इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हमारे डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों, पुलिस और सभी सुरक्षाकर्मियों का योगदान दिल को छू लेने वाला है।

उन्होंने कहा, इस विषम परिस्थिति में आपका यह साहस और समझदारी हर भारतवासी को प्रेरित करती है। सभी लोग दिशानिर्देशों का पालन कर इनका सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने की मंगलवार को घोषणा की। शाह ने कहा कि जब पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी का सामना कर रहा है तो ऐसे में भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक उदाहरण पेश किया है कि इससे कैसे निपटा जा सकता है।

उन्होंने कहा, सरकार द्वारा सभी फैसले समय पर लिए गए और इसमें लोगों की भागीदारी दिखाई दी। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और भारत तथा भारतीयों की रक्षा के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का हृद्य से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों की मदद में योगदान करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में जिस प्रकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, वह सच में प्रशंसनीय तथा गौरवान्वित करने वाला है। शाह ने कहा, मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का भी अच्छे से ध्यान रख रहे होंगे। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत पहले 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...