back to top

असम,बंगाल में जनादेश की चोरी लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में जनादेश की चोरी देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भाजपा के मिशन के तहत उठाया गया बड़ा कदम है।उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस के कुछ लोगों और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं। भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। उसने असम में जीत की हैट्रिक लगाई है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया,कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा,क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 100 सीटों की लूट की है। राहुल गांधी ने उनके दावे का समर्थन किया था और आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग की मदद से भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की चोरी की है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...