back to top

भारत शब्द ज्ञान का प्रतीक है : डॉ. सुभाष चंद्र

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज मे शिक्षा शास्त्र विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को भारतीय ज्ञान परंपरा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे फिरोज गांधी कॉलेज,रायबरेली के डॉ सुभाष चंद्र मुख्य वक्ता के रुप मे उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता ने प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति को स्पष्ट करते हुए बताया कि भारत शब्द की उत्पत्ति दो शब्दों भा तथा रत से हुई है जिसका अर्थ होता है, ऐसे लोग जो ज्ञान में रत रहते हैं अर्थात भारत शब्द ज्ञान का ही प्रतीक है। प्राचीन भारतीय संस्कृति शास्त्र एवं शस्त्र की परंपरा में विश्वास करती थी जो भारत की अस्मिता को शक्ति एवं गौरव प्रदान करता था और समय के साथ इस परंपरा के हनन होने से ही भारत सदियो की गुलामी में जकड़ा रहा।

अंग्रेजी काल में ब्रिटिश सरकार की नीति ने हमारे अंदर हीन भावना का प्रवाह किया। मुख्य वक्ता ने स्पष्ट किया कि प्राचीन भारतीय शिक्षा परंपरा शोधन की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए संस्कार को प्रभावी बनाती थी और समाज को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों को नष्ट करती थी।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंशु केडिया ने कहा कि प्राचीन समय में शिक्षा को राज्य एवं समाज द्वारा प्रश्रय दिया जाता था जो अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। शिक्षा पर पहुंच सभी की बनी रहे इसके लिए राज्य और समाज का सहयोग जरूरी हैं। कार्यक्रम में शिक्षाशास्त्र विभाग की शिक्षिकायें डॉ रंजीत कौर, डॉ शगुन रोहतगी, डॉ अनामिका सिंह एवं रुचि यादव, विजेता दीक्षित आदि शिक्षिकाओं के साथ महाविद्यालय की छात्रायें शामिल हुई।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...