back to top

पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करे पूरा देश, पहलगाम के गुनहगारों को जरूर मिलेगी सजा, कानपुर में बोले सीएम योगी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूरे भारत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए और पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकवादियों को सजा जरूर मिलेगी। पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर के युवक शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम हमला एक क्रूर और कायराना हरकत है तथा कोई भी सभ्य समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरे भारत को विश्वास करना चाहिए। सरकार की आतंकवाद के प्रति नीति कतई बर्दाश्त नहीं करने की है और वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद को नेस्तनाबूद करेगी। आतंकवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है। आदित्यनाथ ने कहा, आपने देखा होगा, कल इसके ताबूत पर अंतिम कील ठोंकने की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं…। गृहमंत्री ने स्वयं उन क्षेत्रों का दौरा किया और आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की नई पहल के लिए अब पूरा भारत आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, डबल इंजन की भाजपा सरकार आतंकवादियों पर दायर मुकदमे वापस नहीं लेती और ना ही वहां अपना वोट बैंक देखती है। सरकार पूरी सख्ती से आतंकवादियों को कुचलेगी और हर व्यक्ति इसे देखेगा। इसके पूर्व, आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा, मैंने अभी शुभम द्विवेदी के परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की है। उनके पूज्य पिता से मेरी कल भी बात हुई थी और रात्रि में ही उनका पार्थिव शरीर यहां आया। परिवार दुखी है। शुभम द्विवेदी परिवार के एकमात्र पुत्र थे और दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। परिवार के लोगों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों ने मां-बहनों के साथ जिस तरह से बर्बरता करते हुए उनके सामने ही उनके सिंदूर उजाड़ दिए, इसी प्रकार से आतंकवादियों और उनके आकाओं को भी सजा जरूर मिलेगी। उसमें कोई संदेह किसी को नहीं होना चाहिए। हमारी डबल इंजन की सरकार पूरे परिवारों के साथ खड़ी है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में कानपुर निवासी 31 वर्षीय कारोबारी शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर का आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...