back to top

पीडीए को लेकर अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच सोमवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर फिर जुबानी जंग तेज हो गयी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान पीडीए का नारा देकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एक साथ जोड़ने की मुहिम शुरू की थी और उनकी पार्टी को इसका लाभ मिला।

अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, पीडीए 90 फीसदी जनता की एकता का नाम है। पीडीए संविधान और आरक्षण की ढाल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियां पैदा करने की रही है। यादव ने कहा, भाजपाइयों ने एंग्लो-इंडियन का आरक्षण समाप्त किया, किसानों को परेशान करने के लिए काले कानून लाए, नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया, जीएसटी से छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया, धर्म-जात की विभेदकारी नफरत की राजनीति की और अब वक्फ की सियासत।

सपा प्रमुख ने कहा, दरअसल भाजपा को ये डर है कि उनका जो भी पांच-दस प्रतिशत कट्टर समर्थक है, उसे कैसे खुश करके बचाया-बनाया जा सके नहीं तो भाजपा के लिए एक-दो सीट के भी लाले पड़ जाएंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर कटाक्ष करते हुए कहा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, आप मुझे गाली दें या अपमान करें, लेकिन मैं आपके लिए हमेशा आदरसूचक शब्दों का ही उपयोग करूंगा। मौर्य ने कहा, परंतु याद रखें, आपके अपमान और तुष्टीकरण की राजनीति का जवाब उत्तर प्रदेश की जनता देगी। पिछड़े वर्ग और गरीब आपकी साइकिल पंचर कर सपा को समाप्तवादी पार्टी बना देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, सच्चाई यह है कि आपको कभी भी कोई मजबूत पिछड़ा नेता सहन नहीं होता। आपका पीडीए (परिवार डेवलपमेंट एजेंसी) केवल धोखेबाजी है। अगर आप वास्तव में छत्रपति शिवाजी महाराज के समर्थक होते, तो औरंगजेब का महिमामंडन करने वाला विधायक अबू आजमी अब तक सपा से बाहर होता।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...