back to top

अच्छाई और बुराई से ऊपर येशु की अनकही कहानी, येशु की भूमिका में विवान शाह

नई दिल्ली। आज के चुनौतीपूर्ण समय में जहां लोग बहुत अधिक निराश है वहीं दूसरी ओर, करुणा, दया, उम्मीद, प्रेम और माफी, मानवता के गुणों का आधार हमें इस मुश्किल समय से उभरने में मदद करेगा। एक ऐसी ही आइकानिक कहानी है येशु की जहां अच्छाई हमेशा बुराई से ऊपर होती है और दया सभी दोषों से परे होती है। कई विभिन्न और अलग घटनाक्रम कहानियों जैसे हप्पू की उलटन-पलटन, गुड़िया हमारी सभी पे भारी, संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं और सबसे बड़े हिट शो, एक महानायक डॉ बी आर आम्बेडकर को सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद, एण्डटीवी पहली बार पूरे उत्साह के साथ हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल के क्षेत्र में येशु की अनकही कहानी प्रस्तुत कर रहा है।

इस शो में कई शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है। विवान शाह, युवा येशु की भूमिका निभा रहें हैं, तो सोनाली निकम, मेरी के रूप में नजर आयेंगी। आर्या धर्मचंद जोसफ, दर्पण श्रीवास्तव राजा हेरोड और रुद्र सोनी हेरोड एंटिपस के किरदार में नजर आयेंगे। अरविंद बब्बल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित इस शो का प्रीमियर एण्डटीवी पर 22 दिसंबर 2020 को रात 8:00 बजे होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार किया जायेगा।

येशु विशेष रूप से एक परोपकारी बच्चे की कहानी है जो सिर्फ अच्छाई करना चाहता है और अपने आसपास खुशियां फैलाता है। सभी के लिए उनका प्यार और करुणा उन बुरी, शैतानी शक्तियों से बिल्कुल विपरीत हैं, जो उनके पूरी जिंदगी के दौरान मौजूद थीं। अपने परिवार और समाज पर होने वाले अत्याचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दूसरों की मदद करने और उनके दर्द को कम करने की कोशिश अक्सर उन्हें उस राह पर ले जाती जहां वह निश्चित रूप से आहत होते है और न सिर्फ उत्पीड़कों बल्कि एक बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भी उनकी निंदा की जाती है। लेकिन आखिरकार ये चीजें भी उन्हें उनके रास्ते पर चलने से नहीं रोक पाईं।

एक गौशाला और भक्तिभाव वाले धार्मिक परिवार में जन्म लेने वाले, येशु को बढ़ती उम्र में आध्यात्म और धर्म के बारे में गहरा ज्ञान और समझ थी। येशु की मुख्य धारणा एक आकार लेती है। वे इस बात पर जोर देते हैं कि प्रेम, दया, क्षमा और शांति जिंदगी जीने के सही तरीके हैं। हालांकि उनके पास कुछ चमत्कारी शक्तियां होती हैं जिससे वह पूरी तरह से अनजान है। बचपन से ही, पालन पोषण और जिंदगी के प्रति उनके उद्देश्य को समझाने के लिए उनकी मां द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाता है।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...