back to top

भारत में कोविड-19 के कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2.8 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में कमी आने की जारी प्रवृत्ति से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2.8 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 2,83,849 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उपचाराधीन हैं।

मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,391 की कमी आई है। उसने कहा कि करीब एक महीने (27 दिन) बाद रोजाना संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के दैनिक नए मामलों से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कहा, देश में 24 घंटे की अवधि में केवल 24,712 लोग कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इसी अवधि में 29,791 लोग संक्रमण से उबर गए हैं और इस तरह से उपचार करा रहे रोगियों की संख्या में कमी आई है।

उसने कहा, भारत में पिछले 11 दिन से लगातार रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या 30,000 से कम है। इस समय देश में कुल करीब 97 लाख लोग (96,93,173) संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 79.56 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनकी संख्या 7,620 है, जिसके बाद केरल में 4,808 और पश्चिम बंगाल में 2,153 लोग 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस से उबरे हैं।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के नए मामलों में 76.48 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सामने आए हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं जिनकी संख्या 6,169 रही। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,913 और पश्चिम बंगाल में 1,628 संक्रमण के मामले आए हैं। देश में 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण से 312 लोगों की मौत हुई है। मौत के नए मामलों में 79.81 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए हैं। सर्वाधिक 93 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। पश्चिम बंगाल में 34 और केरल में 22 लोगों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। मंत्रालय के अनुसार भारत में संक्रमण से एक दिन में मौत के मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 12 दिन से यह संख्या 400 से कम बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

फुटबॉल की बादशाहत के लिए मेस्सी की अर्जेंटीना के सामने स्पेन की दीवार

न्यूयॉर्क। एक ओर लियोनेल मेस्सी का करिश्मा है तो दूसरी तरफ टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल गंवाने वाली स्पेन का अभेद डिफेंस। विश्व फुटबॉल...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल भेजने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की पुलिस की कार्रवाई की शनिवार को कड़ी आलोचना की।कांग्रेस के...