back to top

मेलबर्न में भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर होंगी गलियां

मेलबर्न। मेलबर्न के रॉकबैक उपनगर में एक नये आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें गलियों के नाम सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और विराट कोहली जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर होंगे। इस आवासीय परिसर का निर्माण एकोलेड एस्टेट कर रहा है जो तेंदुलकर ड्राइव, कोहली क्रीसेंट और देव टेरेस के नाम से खरीदारों को लुभा रहा है।

आवासीय परिसर में गलियों के नाम अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नामों पर भी रखे गये हैं। इनमें वॉ स्ट्रीट, मियादाद स्ट्रीट, एंब्रोस स्ट्रीट, सोबर्स ड्राइव, कैलिस वे, हैडली स्ट्रीट और अकरम वे भी शामिल हैं। मेलटन काउंसिल के अंतर्गत आने वाला रॉकबैक उपनगर भारतीय समुदाय के पसंदीदा स्थानों में शामिल हैं और वे वहां घर खरीदना पसंद करते हैं।

इस आवासीय परिसर के निर्माण से जुड़े रेसी वेंचर के निदेशक खुर्म सईद ने कहा कि उन्होंने काउंसिल के पास 60 नाम भेज थे जिसमें महान डॉन ब्रैडमैन के नाम पर भी सड़क रखने का प्रस्ताव था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली क्योंकि मेलबर्न में उनके नाम पर पहले से ही एक सड़क का नाम है।

उन्होंने कहा, हमें कुमार संगकारा, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और अन्य के नाम पर भी सड़क का नाम रखने की मंजूरी नहीं मिली क्योंकि काउंसिल ने किसी न किसी कारण से उसे नामंजूर कर दिया। हमें तेंदुलकर और कोहली के नाम पर मंजूरी मिल गयी। कोहली मेरा पसंदीदा बल्लेबाज है और मैंने सबसे महंगे इलाके की सड़क का नाम उनके नाम से रखा है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...