back to top

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक की गिरावट के साथ बंद 

मुंबई. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 365 अंक गिर गया जबकि निफ्टी 19,300 के स्तर से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और नीतिगत दर में वृद्धि की आशंका के बीच वित्तीय, आईटी तथा तेल कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 365.83 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,886.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 519.77 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 120.90 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,265.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दुनिया भर में निवेशक सतर्क रुख अपनाते दिख रहे हैं। इसका कारण नीतिगत दर बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा ऊंची महंगाई को देखते हुए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में भी मुद्रास्फीति को लक्ष्य के भीतर रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में बृहस्पतिवार को गिरावट रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे।

यह खबर भी पढ़े–पार्किंसंन रोग के लक्षण हो सकते हैं आंत रोग की कुछ बीमारियां, जानिए इसके बारे में   

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...