back to top

कल निराला नगर में गूंजेगा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

5000 घरों में पहुँची ‘नववर्ष किट’, तैयारियां तेज

​उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह करेंगे सहभागिता

​लखनऊ। भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विक्रम संवत 2083 के भव्य स्वागत हेतु राजधानी लखनऊ पूरी तरह से तैयार है। ‘भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति’ द्वारा संचालित जन-जागरण अभियान के तहत आज संयोजक अभिषेक खरे के नेतृत्व में शहर भर में 5000 ‘भारतीय नववर्ष किट’ का वितरण किया गया।
​समिति के कार्यकतार्ओं ने टोलियों में निकलकर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष किट वितरित की। इस विशेष किट में 4 डिजाइनर दीपक, केसरिया ध्वज, रोली-चंदन और प्रसाद शामिल है। अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है—चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर हर सनातनी घर की छत पर भगवा लहराए और शाम को दीप प्रज्वलित कर नववर्ष का स्वागत हो। ​समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से 18 मार्च को निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज में शाम 5 बजे भव्य ‘भारतीय नववर्ष महोत्सव’ एवं ‘मां गायत्री दीपयज्ञ’ का आयोजन होगा। यह आयोजन भारतीय कालगणना के गौरव को पुनर्स्थापित करने और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक साझा मंच बनेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि​इस सांस्कृतिक महाकुंभ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रखर वक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में नववर्ष के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित शहर की अनेक गणमान्य विभूतियां सम्मिलित होंगी। संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि ​समिति का संकल्प है कि हमारा उद्देश्य केवल कैलेंडर बदलना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के भीतर अपनी गौरवशाली सनातन परंपराओं के प्रति गर्व का भाव जागृत करना है। हम चाहते हैं कि हर घर में दीपावली जैसा उत्साह हो। इस मौके पर कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी, मंत्री संजीव बालाजी श्याम जी अग्रवाल एवं मंत्री उषा अग्रवाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...