back to top

संदिग्ध बनी हुई है पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका: मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। मायावती ने यहां एक बयान में कहा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा के वर्तमान चुनाव के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका लगातार संदिग्ध व सत्ताधारी भाजपा के प्रति मददगार बनी हुई है, जो स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रक्रिया एवं मंशा को प्रभावित कर रही है।

चुनाव आयोग को तत्काल कठोर कार्वाई करने की जरूरत है

उन्होंने कहा कि इस पर चुनाव आयोग को तत्काल कठोर कार्वाई करने की जरूरत है । मायावती ने कहा, आज हस्तक्षेप के बाद हालांकि बुलन्दशहर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के प्रत्याशी को चुनाव के दौरान गलत व गैर कानूनी काम करने से रोककर नजरबंद तो कर दिया गया, लेकिन उस जिले के कलेक्टर के खिलाफ कोई कार्वाई चुनाव आयोग द्वारा क्यों नहीं की गई जिनके आदेश पर ही भाजपा प्रत्याशी को मतदान केन्द्र के अन्दर जाकर चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस संबंध में सख्त कार्वाई करनी चाहिए ताकि दूसरे अधिकारी अगले चरण में ऐसा गलत कार्य करने से थोड़ा डरें।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इससे पहले प्रथम चरण के मतदान के दौरान भी पुलिस व प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा था । कमजोर वर्ग के लोगों को वोट डालने से रोका गया और धमकाया गया था। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उसी दिन चुनाव आयोग से की गई है लेकिन तब भी अपेक्षित कार्वाई नहीं की गई। मायावती ने चुनाव आयोग से मांग की कि शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भाजपा के प्रति मददगार बनने यानी पक्षपात रवैया अपनाने से रोके तथा शिकायतों पर सख्त कार्वाई करे।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...