back to top

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्वाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा: लंदन के महापौर

लंदन। लंदन के महापौर ने मंगलवार को आगाह किया कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्वाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन की साझेदारी को इस मुद्दे से निपटने का बड़ा अवसर बताया। लंदन के महापौर विलियम रसेल ने अगले महीने ग्लास्गो में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (कॉप-26) में पर्यावरण वित्त पोषण पर चर्चा में भारत से सक्रियता से भागीदारी का आह्वान किया। दुबई में वर्ल्ड एक्सपो में फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के जलवायु परिवर्तन विषय पर एक कार्यक्रम में महापौर ने कॉप-26 के आगामी ग्रीन हॉराइजन समिट के लिए हितधारकों से पंजीकरण कराने को कहा। लंदन नगर निगम इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन फाइनेंस इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर करेगा।

रसेल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्वाई करने का रास्ता तेजी से बंद हो रहा है। इसलिए वह कदम उठाने और इस साल कॉप-26 के जरिए कार्वाई का आह्वान करते हैं। रसेल ने कहा, मेरा मानना है कि समाधान का हिस्सा बनने और हमारे समाज के लिए एक टिकाऊ आधार बनाने का जज्बा है। ब्रिटेन और भारत बेहतरीन भागीदार हैं जो समय की कसौटी पर साबित हो चुका है। रसेल ने कहा, मेरा मानना है कि अगर हम अपने सामने आने वाले अवसरों को स्वीकार करते हैं तो हम जलवायु परिवर्तन से निपट सकते हैं और एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं जो आने वाली सदियों तक हमारा साथ देगी। ग्रीन हॉराइजन समिट में दुनिया भर के वित्तीय और पेशेवर सेवा से जुड़े लोग एक मंच पर आकर शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने पर चर्चा करेंगे। इसमें भारत जैसी उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निवेश कैसे जुटाया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...