back to top

जस्टिस वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया शुरू,लोकसभा अध्यक्ष ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने के एक प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकार कर लिया और उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए उन्हें न्यायाधीश के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। बिरला ने कहा कि तीन सदस्यीय समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी वी आचार्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा,समिति यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने तक प्रस्ताव (न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने का) लंबित रहेगा। इससे पहले उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्हें गत 31 जुलाई को भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और सदन में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुल 146 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को न्यायाधीश जांच अधिनियम 1968 की धारा 3 के साथ संविधान के अनुच्छेद 124 (4) के साथ पठित अनुच्छेदों 217 और 218 के अंतर्गत उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति को एक समावेदन प्रस्तुत करने का प्रस्ताव है। लोकसभा अध्यक्ष ने गत 15 मार्च को न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली हुई नकदी मिलने की घटना का विवरण भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले से जुड़े तथ्य गंभीर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं।

RELATED ARTICLES

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...

इस्कॉन की असमय रथ यात्रा पर आपत्ति, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेगा पुरी मंदिर का प्रतिनिधिमंडल

पुरी। पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने इस्कॉन द्वारा शास्त्रों के नियमों के विपरीत, दुनिया भर में किसी भी दिन रथ यात्रा आयोजित करने...

जंतर मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर...

दिल्ली होटल अग्निकांड : रसोइया गिरफ्तार, कई अन्य लोग हिरासत में

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से...

गुजरात में कार की ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत

मोरबी (गुजरात)। गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक : राज्यपाल

लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक गायन को केवल स्मृतियों तक सीमित न रखकर वर्तमान जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यकलोक कलाकार हमारी सनातन...