back to top

अगली राजग सरकार के पांच साल लोगों की आशाओं की पूर्ति के लिये होंगे: मोदी

खरगोन (मप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में एक बार फिर राजग की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए शुक्रवार को कहा कि बीते पांच साल जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये थे जबकि राजग सरकार के आने वाले पांच साल लोगों की आशाओं की पूर्ति के लिये होगें।

लोकसभा चुनाव के प्रचार हेतु…

लोकसभा चुनाव के प्रचार हेतु अपनी अंतिम चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने जनता से कहा कि 21 वीं सदी के नये भारत के इन्ही निर्माताओं के उत्साह का परिणाम है कि आज देश में कश्मीर से कन्याकुमारी, और कच्छ से कामरूप तक पूरा देश कह रहा है अबकी बार[8230]. जनता आवाज देती है मोदी सरकार।  मोदी ने आगे कहा, तीन चार दिन से मैं सुन रहा हूं कि अबकी बार 300 पार।

पिछले पांच साल में आपने जो मुझे समर्थन दिया

उन्होंने कहा, पिछले पांच साल में आपने जो मुझे समर्थन दिया, हौंसला बुलंद किया इसके लिये सर झुकाकर आपका नमन करता हूं और आने वाले पांच साल के लिये आर्शीवाद दिया और 19 तारिख को जो देने वाले हैं, उन सबको नमन। मोदी ने कहा,   आपने जो दोबारा जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। इसके लिये आभार मानता हूं।

130 करोड़ की आबादी वाला देश

प्रधानमंत्री ने कहा, 130 करोड़ की आबादी वाला देश छोटे सपने नहीं देख सकता। हमारे सपने ऊंचे होने चाहिये। हम बड़े लक्ष्य की ओर ईमानदारी से बढ़ेगें और उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति विकास से जुड़ाव महसूस करें। हर व्यक्ति के पास बैंक खाता हो, डिजीटल लेने देन सामान्य व्यवहार का हिस्सा बने। गांव-गांव में तेज गति से इंटरनेट पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा, कमल का बटन…

प्रधानमंत्री ने कहा, कमल का बटन दबाकर मतदान करने के आपके पांच सेंकेड आपको मेरे पांच साल का मालिक बना देगी। आप ही मेरे हाईकमान होंगे। ये पांच साल मैं आपको समर्पित करने आया हूं। खरगोन लोकसभा सीट के लिये 19 मई को मतदान है। यहां भाजपा के गजेन्द्र पटेल और कांग्रेस के डॉ गोविन्द मुजाल्दा के बीच मुख्य मुकाबला है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...