back to top

दुल्हन बनकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान

बरेली (उत्तर प्रदेश)। अपनी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के ऐसे स्वागत की मिसाल बिरले ही मिलती है। बरेली में चुनाव लड़ने के लिए अदालत में शादी और फिर चुने जाने के बाद विधि विधान से ब्याह करके हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची एक महिला प्रधान की ग्रामीणों ने गर्मजोशी से अगवानी की।
बदायूं जिले के उझानी कस्बे की बेटी सुनीता वर्मा को ससुराल पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने मुंह दिखाई में गांव की प्रधानी सौंप दी। शनिवार को पूरे विधि विधान से शादी की रस्म अदा की गई और विदाई उड़न खटोले यानी हेलीकॉप्टर से हुई तो अपनी नई प्रधान के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा।
बदायूं स्थित उझानी के बहादुरगंज मोहल्ले के निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी ने अपनी बेटी सुनीता वर्मा की शादी बरेली में आंवला क्षेत्र के आलमपुर कोट गांव के निवासी श्रीपाल लोधी के पुत्र ओमेंद्र सिंह से तय की थी। पूर्व में ब्लाक प्रमुख रह चुके श्रीपाल का परिवार भी राजनीति में है। खुद उनकी पत्नी भी दो बार प्रधान रह चुकी हैं। इधर, सुनीता का रिश्ता तय होने के बाद पंचायत चुनाव भी आ गए।
श्रीपाल ने सोमवार को बताया कि रिश्ता तय होते ही उन्होंने होने वाली बहू को प्रधान का चुनाव लड़ाने का मन बनाया। चूंकि गांव की मतदाता सूची में सुनीता का नाम दर्ज कराना था और विवाह के लिए पर्याप्त समय नहीं था इसलिए अदालत में शादी का फैसला किया गया। उसके बाद सूची में सुनीता का नाम शामिल करा कर ग्राम प्रधान का नामांकन कराया गया।
श्रीपाल ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुनीता अपने मायके लौट गई। चुनाव के दौरान वह मतदाताओं के बीच नहीं गई लेकिन उन्होंने और सुनीता के पति ओमेंद्र सिंह ने मतदाताओं के बीच जाकर समर्थन में वोट मांगे और ग्रामीणों ने सुनीता को मुंह दिखाई देते हुए उसे जीत दिला दी।
श्रीपाल ने बताया कि शनिवार को ओमेंद्र और सुनीता की हिंदू रीति रिवाज से शादी की गई। दुल्हन की विदाई के लिए एक कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया गया और रविवार दोपहर वह जब सुनीता आलमपुर कोट पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हेलीपैड पर अपनी नई नवेली ग्राम प्रधान बहू का स्वागत किया। इलाके में इस पूरे घटनाक्रम की खासी चर्चा हो रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...