back to top

दुनिया में मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही : जेलेंस्की

संयुक्त राष्ट्र । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विश्व नेताओं से कहा कि दुनिया में मानव इतिहास की सबसे विनाशकारी शस्त्र दौड़ चल रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस के खिलाफ तुरंत कार्वाई करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में अपने युद्ध का विस्तार करना चाहते हैं।संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसी कमजोर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं यूक्रेन, गाजा और सूडान में युद्धों को रोकने में विफल रही हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून राष्ट्रों को बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

यूक्रेनी नेता ने कहा, सिर्फ हथियार और दोस्त ही सुरक्षा की गारंटी देते हैं। जेलेंस्की से एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया था और इस दौरान यूक्रेन के प्रयासों के प्रति समर्थन जताया और रूस की आलोचना की थी।

ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें विश्वास है कि यूक्रेन, रूस के हाथों गंवाए सभी क्षेत्रों को वापस हासिल कर सकता है। यह बयान उनके पहले के रुख से अलग है, जब उन्होंने बार-बार युद्ध समाप्त करने के लिए कीव को रियायतें देने की अपील की थी। जेलेंस्की ने अमेरिका के इस बदले रुख पर कोई टिप्पणी नहीं की और बस इतना कहा कि उनकी ट्रंप तथा कई अन्य मजबूत नेताओं के साथ अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुतिन को अब नहीं रोका गया, तो युद्ध और व्यापक होगा।

जेलेंस्की ने कहा कि पहले ड्रोन का उपयोग प्रमुख देशों द्वारा किया जाता था लेकिन अब हजारों लोग हैं जो जानते हैं कि ड्रोन का उपयोग करके पेशेवर रूप से कैसे हत्या की जाती है। जेलेंस्की ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित हथियारों के लिए वैश्विक नियमों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि यह परमाणु हथियारों के फैलाव को रोकने जितना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि 30 से अधिक देशों की भागीदारी वाली उनकी गठबंधन प्रणाली नई सुरक्षा संरचना तैयार कर रही है और अब यूक्रेन हथियार निर्यात के लिए खुला है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...