back to top

सैनिकों की शहादत पर देश में उबाल, कई शहरों में चीन के राष्ट्रपति के पुतले फूंके

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में भारत के कमांडिंग अफसर समेत 20 जवानों के शहादत पर पूरे देश के लोग गुस्से में है। इस घटना के बाद से लोगों में चीन को लेकर काफी आक्रोश है। देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते भी दिखे।

कांग्रेस, सपा, वामपंथी, बसपा समेत प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने चीन की साजिश की कड़ी आलोचना की और प्रधानमंत्री से चीन को सबक सिखाने की अपील भी की। जबकि, लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई शहरों में व्यापारियों ने चीनी समान से आयात रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा, कोलकाता समेत कई जगह व्यापारियों ने चीन से आयात रोक दिया।

हैदराबाद: नागरिक तिरंगे को पकड़ते हैं क्योंकि वे कर्नल संतोष बाबू, जो लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान 20 शहीद हुए थे, के आने का इंतजार करते हैं।

इस बीच, अब टेलीकॉम मंत्रालय ने बीएसएनएल को चीनी कंपनियों की उपयोगिता को कम करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने बीएसएनएल को निर्देश दिया है कि अपनी क्रियान्वयन में चीनी कंपनियों की उपयोगिता को कम करे। अगर कोई बिडिंग है तो उसपर नए सिरे से विचार करे। संचार मंत्रालय ने निजी कंपनियों को भी हिदायत दी है कि इस दिशा में वे भी नए सिरे से विचार करके पुख्ता निर्णय ले।

इस बीच, कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान में चीन का उल्लेख नहीं होने पर बुधवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि गुमराह करने के बजाय उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह सवाल भी किया कि जवानों की शहादत पर दुख प्रकट करने में राजनाथ सिंह को दो दिन का समय क्यों लगा।

जम्मू: लद्दाख की गैलवान घाटी में भारत-चीन के बीच संघर्ष के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक टायर जलाया और जम्मू-पुंछ राजमार्ग को बंद कर दिया। हिंसक फेस-ऑफ में कम से कम 20 सैनिक शहीद हो गए।

उन्होंने रक्षा मंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि अगर यह (शहादत) बहुत पीड़ादायक थी तो फिर आपने अपने ट्वीट में चीन का नाम क्यों नहीं लिया। दुख जताने में दो दिन का समय क्यों लगा। जब हमारे जवान शहीद हो रहे थे तो आपने रैलियां क्यों संबोधित कीं। आप क्यों छिप गए और किसने मीडिया द्वारा सेना को जिम्मेदार ठहराने दिया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राजनाथ सिंह के ट्वीट पर कहा कि काश, जन संवाद रैलियों व विपक्षी सरकारें गिराने से समय निकाल मोदी जी व आप ने देश की सुरक्षा की सुध ली होती तो चीन कभी यह दुस्साहस नही कर सकता था। अब तो ट्विटर से बाहर आ चुप्पी तोड़िए। उधर, लखनऊ में व्यापारियों ने चीन के प्रोडक्ट भी पटककर तोड़ दिए।

चीन के विरोध में राजधानी के उदयगंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने चीनी वस्तुओं का व्यापार न करने का संकल्प लिया और चीन के झंडे जलाए। इसी तरह, बहराइच में हिंदू जागरण मंच ने चीन का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत को झकझोर देने वाला करार दिया है।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल वक्त में पूरा देश एक एकजुट है। सरकार को पूरी सतर्कता और सूझबूझ से कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों की शहादत की खबर अति-दु:खद व झकझोर देने वाली है। खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्यधिक सतर्कता व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है।

वाराणसी में व्यापारियों और समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने चीन निर्मित उत्पाद के बहिष्कार पर जोर दिया है। पिछले माह वाराणसी समेत पूर्वांचल में करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक के चीन निर्मित उत्पादों का आर्डर निरस्त होने के बाद अब और आक्रोश व्यापारियों में पनप रहा है। व्यापारियों के अनुसार अब सरकार को भी सख्त रुख अख्तियार करना चाहिए।

चीन निर्मित एक भी उत्पाद भारत में न आने दिया जाए। व्यापार से लेकर हर तरह का संबंध चीन से खत्म कर दिया जाए। चीन को एहसास कराया जाए कि हिंदुस्तान किसी मायने में कम नहीं है।

पीएम मोदी सामने आएं और मौजूदा स्थिति पर देश को भरोसे में लें। चीन ने कितने हिस्से पर कब्जा किया है और हमारे जवानों की शहादत क्यों हुई?

-सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष

 

 

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...