back to top

लॉकडाउन के वीकेंड ‘बेबी पैक’ का तर्क समझ से परे : प्रियंका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने के निर्णय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अपनी असफलतों को छुपाने के लिए खिलवाड़ कर रही है।

पिछले तीन दिनों में यूपी में मिले संक्रमण के नये मामलों के आंकड़े साझा करते हुए प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, ‘लॉकडाउन के वीकेंड ‘बेबी पैक’ का लॉजिक अब तक किसी को समझ नहीं आया। अपनी असफलता छुपाने के लिए खिलवाड़ जारी है।’ उन्होंने ट्वीट में प्रदेश सरकार पर तंज भी कसा है।

कांग्रेस नेता ने लिखा है, ‘उप्र: पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले – 10 जुलाई 1347 नये मामले। 11 जुलाई को मिले 1403। 12 जुलाई को सामने आये 1388 संक्रमित। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए शायराना अंदाज में लिखा कि, ‘मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की’।

बता दें कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे के लॉकडाउन से मिले नतीजों से उत्साहित उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यह नियम हर हफ्ते लागू करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे और शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी। साप्ताहिक बन्दी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...