back to top

सुरेश रैना के फूफा का हत्यारा धरा गया

लखनऊ। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के पंजाब स्थित घर में घुसकर उनकी हत्या कर डकैती डालने में वाण्टेड डकैत छज्जू छैमार को यूपी एसटीएफ नरे बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किया गयाा बदमाश छज्जू छैमार उर्फ बाबू मियॉ बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित पचपेड़ा का रहने वाला है। आईजी एसटीएफ ने बताया कि उनकी टीमें सुरागरसी में लगी हुई थीं कि सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब प्रान्त के पठानकोट में मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के घर में घुसकर डकैती डालने वाले छैमार गिरोह का एक सदस्य जो उस घटना में वांछित है, वह अपने गांव में छिपकर रह रहा है।

इस सूचना को पंजाब पुलिस से साझा करते हुए वहां की पुलिस को बरेली बुलाया गया। रविवार को एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली द्वारा पंजाब पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छज्जू छैमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथी सावन, मोहब्बत, शाहरूख, नौसे, राशिद, आमिर व 3 महिलाओं के साथ शाहापुर कॉडी में रहकर चादर व फूल बेचते थे। इन लोगों के पास एक टैम्पों था, जिससे यह लोग क्षेत्रों घुमते थे और घटना करने के बाद अपना डेरा उठाकर फरार हो जाते थे। इनके टीम की महिला सदस्यों द्वारा घर की रैकी की जाती थी, यही महिलाएं दिन में ही फूल बेचने के बहाने अशोक कुमार के घर के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर ली। इसके बाद अपने गैंग के सदस्यों को सारी जानकारी दे दी एवं अशोक कुमार का घर चिन्हित करा दिया, वहां यह लोग रात्रि में घर में घुसकर छत पर सो रहे पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों को डण्डे से मारकर घायल कर दिये, उसके बाद घर में रखे जेवर व पैस लूटकर फरार हो गये। जिसमें इसके कुछ साथी बाद में पकड़े गये। यह वहॉ से भागकर हैदराबाद चला गया गया और कुछ दिन बाद वहॉ से लौटकर अपने गॉव आ गया और छिपकर रहने लगा।

उल्लेखनीय है कि इन लोगो ने क्रिकेटर सुरैश रैना के फूफा अशोक कुमार पठानकोट (पंजाब) में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्होने ने अपना मकान आबादी से दूर ग्राम थरियाल में बनाया था। मकान गॉव से बाहर होने के कारण डकैतों को उसकी रैकी करने एवं घटना करने में काफी आसानी हो गयी। गत 19 अगस्त 2020 की रात्रि में डकैतों द्वारा छत पर चढ़कर सो रहे व्यक्तियों को घायल कर दिया गया था जिसमें अशोक कुमार की मृत्यु हो गयी थी तथा उनकी मॉ श्रीमती सत्या देवी, पत्नी आशा देवी व 2 बच्चे गम्भीर रूप घायल हो गये थे।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...