back to top

पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, बेटियों के सामने चाकू से वारकर मार डाला  

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त(उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा, मौजपुर के विजय मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को चाकू मारने को लेकर पीसीआर कॉल आई। घर में पति ने पत्नी पर कई बार चाकू से वार किया था।

पुलिस ने बताया कि महिला को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन, छाती और दाएं हाथ पर चाकू से कई बार वार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच हाथापाई के दौरान उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी ने बीच बचाव किया जिस बीच उसके हाथ पर भी चोट लग गई। तिर्के ने कहा, दंपति की दो बेटियां है जो घटना के दौरान घर पर ही मौजूद थी। जाफराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) और 307(हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और साजिद को गिरफ्तारी कर लिया गया है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले मोबाइल ठीक करने की दुकान चलाता था और अभी बेरोजगार है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को पत्नी के प्रेम संबंध में होने का संदेह था। हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को जब्त कर लिया गया है।

यह खबर पढ़े- बाराबंकी में बारिश ने मचाई तबाही, मकानों और दुकानों में भरा पानी, कन्नौज में मकान गिरा, दो सगे भाइयों की मौत 

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...