back to top

इंडिया गठबंधन का खेला खत्म… केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) का खेला खत्म हो चुका है।

इंडिया से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से बिहार में नौंवी बार नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद सोमवार को केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के सरदार श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विफल हो चुकी है, तीसरी बार मोदी सरकार को इंडी (इंडिया) गठबंधन नहीं रोक पायेगा।

मौर्य ने कहा, इंडी गठबंधन का खेला खत्म हो चुका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सोमवार को बिहार के किशनगंज जिले में पहुंचे। न्याय यात्रा ऐसे समय में बिहार में प्रवेश की है जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले फिर से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस चले गए।

इस बीच उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में कामयाब रही है। पाठक ने कहा कि सभी का मानना है कि मोदी जी ही देश को मजबूत सरकार दे सकते हैं। धीरे-धीरे कारवां बढ़ता जा रहा है। राजग गठबंधन मजबूत होता जा रहा है, उप्र की सभी 80 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे। मोदी जी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...