back to top

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय, उन्हें हराना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी

सोमनाथ (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी के बाद गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध करने वाली ताकतें अब भी सक्रिय हैं और भारत को उन्हें हराने के लिए सतर्क, एकजुट तथा शक्तिशाली बने रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश और पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है। उन्होंने कहा कि यह समय का चक्र है जिसके तहत आतातायी अब इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं लेकिन सोमनाथ मंदिर आज भी शान से खड़ा है।

मोदी यहां आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित कर रहे थे, जो 1026 ईस्वी में महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया है।प्रधानमंत्री ने कहा, नफरत, अत्याचार और आतंक का सच्चा इतिहास हमसे छिपाया गया और हमें सिखाया गया कि यह हमला मंदिर को लूटने का प्रयास था।’’

मोदी ने कहा कि यदि सोमनाथ पर हमला धन-संपत्ति लूटने के लिए किया गया होता, तो पहला हमला ही काफी था लेकिन इस पर बार-बार हमले किए गए और इसके देवता का अपमान किया गया।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की शपथ ली, तो उनके रास्ते में बाधाएं खड़ी की गईं।

मोदी ने कहा, तुष्टीकरण में लिप्त लोगों ने चरमपंथी मानसिकता वाले लोगों के सामने घुटने टेक दिए। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में बाधा डालने वाली ताकतें आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। ऐसी ताकतों को हराने के लिए हमें सतर्क, एकजुट और शक्तिशाली बने रहने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा, सोमनाथ की कहानी भारत की कहानी है। विदेशी आतातायियों ने इस मंदिर की तरह कई बार भारत को नष्ट करने की कोशिश की। आतातायियों ने सोचा कि मंदिर को नष्ट करके उन्होंने जीत हासिल कर ली है लेकिन 1000 साल बाद भी सोमनाथ का झंडा शान से लहरा रहा है।उन्होंने कहा कि विश्व के इतिहास में इन 1,000 वर्षों के संघर्ष की कोई बराबरी नहीं है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...