back to top

महामारी का पहला दौर अभी खत्म नहीं हुआ : डब्ल्यूएचओ

बैंकाक। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्घि से निपटने में ब्राजील और भारत के संघर्ष करने के बीच एक शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि विश्व अब भी महामारी के बीचोंबीच फंसा हुआ है और इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था के तेजी से पटरी पर लौटने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद धुंधली कर दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक डॉ माइक रयान ने कहा, अभी, हम दूसरे (महामारी के) चरण में नहीं हैं। हम वैश्विक स्तर पर इसके पहले चरण के बीचोंबीच हैं। रयान ने संक्रमण के मामले बढ़ने वाले क्षेत्रों-दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और अन्य इलाकों–की ओर इशारा करते हुए कहा, हम अब भी एक ऐसे चरण में हैं, जहां रोग वास्तव में बढ़ता ही जा रहा है।

भारत में लगातार सातवें दिन रिकार्ड संख्या में नए मामले सामने आए। मंगलवार को संक्रमण के 6,535 मामले सामने आए, जिसके साथ कुल संख्या बढ़ कर 145,380 हो गई। वहीं, अब तक कुल 4,167 लोगों की मौतें भी हुई हैं। वायरस भारत के कुछ गरीब, अधिक आबादी वाले इलाकों में तेजी से फैला है, जिससे यह पता चलता है कि सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किस कदर चुनौती का सामना कर रही है।

भारत में ज्यादातार मामले पश्चिम राज्य महाराष्ट्र और गुजरात से सामने आए हैं। पूर्वी राज्यों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं क्योंकि लॉकडाउन के कारण देश के अन्य हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिक वहां लौट रहे हैं। इसके बावजूद भारत ने दो महीने बाद सोमवार को घरेलू वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं बहाल करने की इजाजत दे दी। इस बीच, डब्ल्यूएचओ ने अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और अन्य की उम्मीदों पर फानी फेर दिया।

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों को महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त जांच करनी चाहिए। ब्राजील में संक्रमण के 3,75,000 मामले सामने आ चुके हैं, जो अमेरिका के 16 लाख मामलों के बाद दूसरे स्थान पर है। ब्राजील में 23,000 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। रयान ने कहा कि ब्राजील में संक्रमण की अत्यधिक दर का मतलब है कि उसे लोगों को घरों के अंदर रखने के कुछ उपायों को अपनाना चाहिए, भले ही इसका अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव क्यों न पड़ता हो। उन्होंने कहा, आपको वह सबकुछ करते रहना चाहिए जो आप कर सकते हैं।

हालांकि, साओ पाउलो के गवर्नर जोआवो दोरिया की योजना एक जून से पाबंदियों में ढील देने की है। ब्राजील से आने वाले विदेशियों के लिए मंगलवार से प्रभावी होने वाले अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध दो दिन पहले लगा दिया गया। हालांकि, यह अमेरिकी नागरिकों पर लागू नहीं होता। रूस में मंगलवार को कोविड-19 से 174 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या 3,807 पहुंच गई। संक्रमण के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले 3,60,000 के आंकड़े को पार कर गए हैं।

रूस में तुलनात्मक रूप से मृत्यु दर कम रहने पर रूस और पश्चिमी देशों में भी विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आंकड़ों में हेरफेर करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। स्पेन की विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को सीमाएं खोलने के लिए सहमत होना चाहिए और संयुक्त रूप से यह तय करना चाहिए कि कौन सा गैर ईयू देश यात्रा के लिए सुरक्षित है। अरांचा गोंजालेज लाया ने कहा कि 27 देशों के आर्थिक संगठन के विभिन्न तारीखों पर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के बावजूद भी एक देश से दूसरे देश के बीच यात्रा बहाल करने पर सामूहिक रूप से फैसला करना चाहिए।

उन्होंने कहा, यूरोपीय क्षेत्रों में आवाजाही की स्वतंत्रता फिर से शुरू करने के लिए हमें अपने यूरोपीय साझेदारों के साथ काम करना प्रारंभ करना होगा। मंत्री ने कहा कि स्पेन पर्यटकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दक्षिण कोरिया ने सार्वजनिक वाहनों एवं टैक्सी में यात्रा करने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना मंगलवार को जरूरी कर दिया। यह देश बुधवार को 24 लाख बच्चों के स्कूल लौटने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में वायरस से 55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। 3,46,000 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। यूरोप में करीब 1,70,000 लोगों की, जबकि अमेरिका में करीब एक लाख लोगों की जान गई हैं।

RELATED ARTICLES

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

दिल्ली कैपिटल्स के सामने अजेय अपराजित पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...