back to top

निर्वाचन आयोग ने किया वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस बार पुनरीक्षण में महिलाओं के अनुपात में सुधार हुआ है और नये मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा पुनरीक्षण के दौरान अलग-अलग कारणों से कुल 7.85 लाख वोटरों के नाम काटे भी गये हैं।

शुक्ला ने बताया कि इस बार वोटर लिस्ट में महिला मतदाताओं के अनुपात में सुधार हुआ है। पहले हुए प्रकाशन में महिला मतदाताओं का जनसंख्या के सापेक्ष कुल 850 (6.69 करोड़) था, जो इस बार बढ़ कर 851 (6.74 करोड़) हो गया है। इसी तरह पुनरीक्षण में इस बार 18-19 आयु वर्ग के कुल 3.92 लाख नये मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं। उन्होंने बताया की अभियान की शुरुआत में यह संख्या 3.50 लाख थी।

शुक्ला ने बताया मौजूदा समय में 18-19 साल के कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 लाख है। यह पुनरीक्षण कोविड महामारी के बीच सुरक्षित तौर से पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण की अवधि में कुल 7.85 लाख वोटरों के नाम काटे गये हैं। इनमे 4.04 लाख मृतक श्रेणी के, 2.68 लाख शिफ्टेड श्रेणी के और 1.05 लाख रिपीटेड श्रेणी के थे। इस तरह महादता सूची में मौजूद विभिन्न श्रेणियों की त्रुटियों से 1.12 लाख संशोधन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी।

सीईओ ने बताया कि पिछले प्रकाशन में मतदाताओं की कुल संख्या 14.56 करोड़ थी, जो इस बार बढ़ कर 14.66 करोड़ हो गयी है। पुनरीक्षण में दिव्यांग मतदाताओं का ईआरओ नेट पर टैगिंग का काम भी कराया गया। मौजूदा समय ने 8.67 लाख दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग का काम ईआरओ नेट पर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 1,63,494 पोलिंग स्टेशन हैं।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...