back to top

अकबर नगर के विस्थापितों को मिलेगा रोजगार, चौपाल में दी जानकारी



बसंतकुंज योजना में पानी, चेंबर चोक, साफ सफाई व कूड़ा उठान न होने की समस्या

लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में अकबर नगर से बसन्तकुंज योजना में विस्थापित किये गये लोगों के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। बसंतकुंज योजना में आयोजित चौपाल में उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रथमेश कुमार, सचिव विवेक श्रीवास्तव, महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विस्थापित किये गये लोगों के लिये रोजगार के अवसर सृजित करने को लेकर डूडा व लाइट संस्था की ओर से पुन: सर्वे करने के उपरांत वेंडरों को स्वानिधि योजना से जोड़ते हुए उन्हें वेंडिंग जोन में स्थापित कराएं।
चौपाल के दौरान बसंतकुंज योजना के लोगों ने पानी की सप्लाई समस्या, चेंबर चौक होने की समस्या, कॉलोनी की साफ सफाई व नियमित रूप से कूड़ा उठान न होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की चौपाल में आए हुई समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और उक्त स्थान पर मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। संबंधित अधिकारी की ओर से अवगत कराया गया कि यहां के 17 लोगों को सीएम युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित किया गया है। लेबर डिपार्टमेंट से 90 श्रम कार्ड बनाए गए हैं। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि रजिस्टर श्रमिकों को कंस्ट्रक्शन वर्क या चौकीदारी में लगाया जाए। उक्त के पश्चात मण्डलायुक्त ने एमडी सिटी ट्रांसपोर्ट को निर्देश देते हुए कहा कि सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से बसन्त कुज योजना में उक्त स्थान पर चार्जिंग स्टेशन बनवाया जाए। इसके अलावा इस योजना के दृष्टिगत निर्माण कराये गए दुकानों को डूडा विभाग की ओर से संबंधित समूहों को आवंटित किया जाए। जिससे कि लोगों को रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए दूर न जाना पड़े और रोजगार के साधन भी सृजित हों। उन्होंने चौपाल के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस योजना में रह रहे लोगो को मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, टेलर, मोबाइल रिपेयर, सोलर मैकेनिक, जिम ट्रेनर व कारपेंटर आदि कुशल श्रमिक का सर्वे कराकर उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षित किया जाए। जिससे आसानी से रोजगार मुहैया कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्राथमिकता पर तैयार किया जाये और सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समुचित प्रबंधन कराया जाए। आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड व राशन कार्ड सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए तीन दिवसीय कैंप का भी आयोजन किया जाए।

RELATED ARTICLES

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

नोएडा में हिंसक प्रदर्शनों के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में की वृद्धि, 1 अप्रैल से नई दरें लागू

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे हाई-प्रोफाइल औद्योगिक जिलों में अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन अब 11,313 रुपये से बढ़ाकर 13,690 रुपये कर दिया...

बायर्न म्यूनिख ने एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा में एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का अपना ही 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...