back to top

रकुल की शिकायत पर अदालत ने केन्द्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस शिकायत पर मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) और समाचार प्रसारक संघ (एनबीए) से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने मीडिया द्वारा रिया चक्रवर्ती से संबंधित मादक पदार्थ मामले से उनका नाम जोड़े जाने पर रोक लगाने की अपील की है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने तीनों से पूछा है कि उन्होंने रकुल की शिकायत को प्रतिवेदन के तौर पर निपटाने के 17 सितंबर के उसके आदेश पर क्या कदम उठाए हैं। रकुल ने इस मामले में नई अर्जी दाखिल की है, जिसमें अदालत से अपील की गई है कि वह मंत्रालय, पीसीआई और एनबीए को यह सुनिश्चित करने का अंतरिम निर्देश दे कि मीडिया रिया से संबंधित मामले से उन्हें जोड़ते हुए किसी कार्यक्रम का प्रसारण या कोई लेख प्रकाशित न करे। अदालत ने अंतरिम निर्देश देने से इनकार कर दिया, लेकिन एनबीए से उनके प्रतिवेदन पर विचार करने को कहा।

इसने मंत्रालय से कहा कि मादक पदार्थ मामले की जांच संवेदनशील होने या महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचने की दलील देकर सरकार यह नहीं कह सकती कि वह मीडिया की कथित गलत रिपोर्टिंग के मुद्दे को नहीं देखेगी। अदालत ने मंत्रालय, पीसीआई और एनबीए को सुनवाई की अगली तारीख से पहले रकुल की अर्जी पर की गई कार्वाई और स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

RELATED ARTICLES

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। श्रावण मास के पहले सोमवार को आज प्रदेश के काशी और मथुरा समेत विभिन्न जिलों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़...

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...