back to top

महानायक कर्ण की करुण गाथा है ‘सूर्यपुत्र मृत्युजंय’

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ नाटक का मंचन
लखनऊ। नाट्य संस्था निसर्ग के तत्वावधान में नाटक सूर्यपुत्र मृत्युजंय का मंचन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक का निर्देशन ललित सिंह पोखरिया ने किया। नाटक सूर्यपुत्र मृत्युजंय भारतीय संस्कृति के महाकाव्य महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण के जीवन का सार है। या यूं कहें कि सूर्यपुत्र मृत्युजंय महानायक कर्ण की करुण गाथा है।
यह विश्वविदित है कि महाकाव्य महाभारत का पात्र कर्ण असाधारण और बेजोड़ है। सनातन संस्कृति के कथा-प्रधान पौराणिक आख्यानों में असाधारण चरित्रों के माध्यम से पूरे विश्व को मानव जीवन के सर्वोच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों की शिक्षा और प्रेरणा दी गयी है। त्याग-तपस्या, संघर्ष शक्ति, संकल्प शक्ति, सत्य-निष्ठा, धर्म-परायणता, परोपकार, करुणा और मानवता की प्रेरणा दी गयी है। रामायण में राम; लक्ष्मण; भरत; सीता; उर्मिला आदि पात्रों के माध्यम से ऐसा किया गया है। महाभारत में भीष्म पितामह; विदुर: कुन्ती; कृष्ण; युधिष्ठिर; अर्जुन; कर्ण आदि अनेक चरित्रों की महानता और दुर्बलता को रेखांकित कर मानव जीवन के व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक नैतिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास किया गया है। प्रारब्ध के अदृश्य स्मृति परे विधान के अभिशापों से जकड़े महाशौर्यवान, दानवीर, तपोवीर कर्ण लौकिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता स्थापित करने का संकल्प ठान लेते हैं। यह व्यक्तिवादी संकल्प उन्हें अपने मानवीय उत्कर्ष की प्रबल सम्भावना से वंचित कर देता है।
दानवीर सूर्यपुत्र कर्ण जीवन के अन्तिम पलों में साक्षात्कार करते हैं- यदि वह अपनी असाधारण विशेषता को व्यष्टि के सन्दर्भ में ना देखकर समष्टि के सन्दर्भ में देखते तो सम्भवत: जातिभेद को अप्रासंगिक और अर्थहीन बना सकते थे। तथाकथित जातिगत श्रेष्ठता की परम्परा को समाप्त कर मानवीय श्रेष्ठता की अनिवार्यता को स्थापित कर सकते थे। नाटक में अहम भूमिका भानु प्रकाश, ज्योति सिंह, अजय मिश्रा, निशु सिंह, पूजा सिंह, सुमित श्रीवास्तव, अनुपम मलहोत्रा, प्रेम प्रकाश ने निभायी।

RELATED ARTICLES

आरोग्य, धन, समृद्धि और वैभव का प्रतीक धनतेरस आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में दिवाली या दीपावली को सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और...

प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे भगवान शिव की पूजा

धनतेरस का शुभ संयोग बना रहेगालखनऊ। प्रदोष भगवान शिव को समर्पित व्रत है, जिसे हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर...

नाटक किस्सा मौजपुर का ने बताया नारी का महत्व

तीन दिवसीय नाट्य समारोह का हुआ समापनछह विभूतियों को किया गया सम्मानित लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से भारतोदय द्वारा आयोजि तीन दिवसीय...

छपरा से राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के पास 24 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

पटना। बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने...

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शनिवार को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। यह त्योहार दिवाली के उत्सव की शुरूआत का प्रतीक है।...

पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में लगी आग , कोई हताहत नहीं

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग...

इंदौर में तीन मंजिला घर में भीषण आग से 11 वर्षीय लड़के की मौत, पांच बीमार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में तीन मंजिला घर में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने के बाद धुएं के कारण दम घुटने से 11 वर्षीय...

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी और दिल्ली के एक गैंगस्टर के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया...