back to top

गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी और दिल्ली के एक गैंगस्टर के करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान लोनी अनुमंडल के अगरौला गांव के निवासी कैलाश के रूप में हुई है, जो जेल में बंद गैंगस्टर की ओर से रेत खनन ठेकेदारों से कथित तौर पर जबरन वसूली कर रहा था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसके एक पैर में गोली लग गई।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल कुमार सिंह ने कहा,कैलाश फिलहाल उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी दीपक का एक प्रमुख सहयोगी है। कैलाश और उसके साथी यमुना नदी के किनारे लोनी के पचायरा गांव के पास ठेकेदारों से जबरन वसूली में शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्वाई करते हुए, टीला मोड़ पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया और इस दौरान मोटरसाइकिल चला रहे कैलाश ने रुकने का इशारा करने पर भागने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। अधिकारी ने बताया, इसके बाद वह पास के खेतों में भाग गया और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्वाई की और उसके एक पैर में गोली लग गई।

पूछताछ के दौरान, कैलाश ने कबूल किया कि उसने दीपक के निर्देश पर एक ठेकेदार से एक लाख रुपये प्रति माह की मांग की थी और न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया, कैलाश और उसके साथियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...