back to top

जमीन सौदे से जुड़े कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने फिर राहुल, प्रियंका पर साधा निशाना

नई दिल्ली। भाजपा ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमीन सौदे से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि राबर्ट वाड्रा से संबंधित सभी जमीन घपलों में राहुल गांधी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार से जुड़ी जमीन की खरीद फरोख्त का मामला उठाया था।

उस पर कांग्रेस ने कहा है

उस पर कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी ने जमीन खरीदी और अपनी बहन को भेंट कर दी। प्रसाद ने कहा कि मामला जमीन खरीदने का नहीं बल्कि जमीन किससे खरीदी गई, ए मुख्य विषय है। जमीन एक ही व्यक्ति से खरीदी गई, यह भी मुख्य विषय है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के साथ जमीन सौदों में शामिल एच एल पाहवा, संजय भंडारी, सी सी थंपी.. ए तीनों ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की जांच के दायरे में हैं। प्रसाद ने जोर दिया कि कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि जमीन वहां के भूखंड दर पर खरीदी गई थी, तो 15 लाख की जमीन 3 साल 10 महीने बाद ही 84.15 लाख में कैसे बेच दी गई ? कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी राफेल पर इतनी तल्खियां क्यों रखे हुए हैं, अब ए साफ़ हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि

उन्होंने आरोप लगाया कि संजय भंडारी एयरबस का भी मिडिल मैन (बिचौलिया) था और एयरबस यूरो फाइटर बनाती है। यही यूरो फाइटर राफेल के लिए टेंडर की प्रतिस्पर्धा में भी शामिल थी। इससे पहले बुधवार का मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से कहा था कि राबर्ट वाड्रा विवादास्पद जमीन सौदे के संबंध में महज मुखौटा हैं और उनके साले राहुल गांधी असली चेहरा हैं। वहीं, इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि हार को भांपते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके चहेते पूरी तरह से बेबुनियाद और फर्जी आरोप लगा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी

बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह एच एल पाहवा कौन है जो सभी जमीन लेनदेन में शामिल हैं। इस पर कांग्रेस की खामोशी बड़े सवाल खड़ा करती है । उन्होंने दावा किया कि राबर्ट वाड्रा से संबंधित सभी जमीन घपले में राहुल गांधी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं । केंद्रीय मंत्री ने इस संदर्भ में जमीन से जुड़े खरीद फरोख्त के कुछ कागजात भी पेश किए। उन्होंने कहा कि पलवल में एक मामले में जमीन खरीदने वाले राहुल गांधी हैं और बेचने वाल पाहवा है। एक अन्य मामले में हसनपुर में जमीन खरीदने वाल राबर्ट वाड्रा और बेचने वाला पाहवा है तथा एक अन्य मामले में अमीपुर में जमीन खरीदने वाली प्रियंका वाड्रा और बेचने वाले पाहवा हैं । उन्होंने सवाल किया कि जमीन लेनदेन के सभी मामले में जमीन एक ही व्यक्ति से क्यों खरीदी गई ?

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...