गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा
लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की प्रेरणा से जन्मकल्याणक महोत्सव गुरुवार को राजधानी के जैन मन्दिरो में धूमधाम से मनाया गया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति डालीगंज के महामंत्री रीतेश जैन की अगुआई मे भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई, पालकी यात्रा में डीजे बैंड पर बज रहे हैं भजनों पर लोग थिरक रहे थे। यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर डालीगंज बाजार पन्नालाल चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पर समाप्त हुई यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे पालकी यात्रा से पूर्व प्रात:काल मंदिर के मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, श्री नवग्रह शांति, भगवान आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक व शांति धारा का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष विकास जैन, महामंत्री रीतेश जैन, कोषाध्यक्ष वीर कुमार जैन साड़ी वाले, के साथ अमरचंद जैन, अंकित जैन, अंशुल जैन, वीर कुमार जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, पवित्र जैन, सुरेंद्र जैन, अनंत जैन, अमित जैन, विमल जैन, मनीष जैन, पारस जैन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन मौजूद रहे।
गोमतीनगर जैन मंदिर में भक्तों ने भगवान को चांदी के पालना में झुलाया
लखनऊ। गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर 1008 भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन भगवान का अयोध्या में इक्ष्वाकु वंश में जन्म हुआ था, उनके पिता राजा नाभिराय चौदहवें कुलकर थे,यह समय तीसरे काल का अंतिम समय था और कल्पवृक्ष नष्ट होने लगे भोग भूमि समाप्त हुई और चतुर्थ काल अर्थात कर्म भूमि प्रारंभ हुई ।
भगवान के अभिषेक एवं पूजन के बाद सभी भक्तों ने भगवान को चांदी के पालना में झुलाया, गोमतीनगर महिला मंडल की अनीता, अर्चना, जूली, मनीषा, सपना, मोना, रश्मि,अल्पना , दीपिका,आरुषि जैन आदि ने भाग लिया। मंदिर के मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत, राकेश, अरविंद, वी के जैन, रचित, अमित, दीपक नैवेद्य आदि शामिल रहे।





