back to top

थेल्स और एमकेयू मिलकर बनाएंगे नाइट विजन डिवाइस

लखनऊ। रक्षा उपकरण निर्माता कम्पनियों थेल्स और एमकेयू ने भारत तथा दुनिया के अन्य विभिन्न देशों के सशस्त्र बलों के लिए नाइट विजन डिवाइस को साझा तौर पर विकसित करने की घोषणा की है।

डिफेंस एक्सपो के दौरान किए गए इस एलान के जरिए दोनों कम्पनियों ने वर्ष 2018 में किए गए एमओयू को और मजबूत किया है। इस समझौते के तहत थेल्स और एमकेयू ने आप्ट्रोनिक डिवाइस को साझा तरीके से विकसित करने का इरादा किया था। थेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट पास्केल सोरीस ने इस अवसर पर कहा कि उनकी कम्पनी एलफी को संयुक्त रूप से विकसित करने का इरादा करके एमकेयू के साथ सामरिक सम्बन्धों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित है। य

ह बहुउपयोगी नाइट विजन डिवाइस भारत के साथसाथ सारी दुनिया के रक्षा बलों को पेश की जाएगी। एमकेयू लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक नीरज गुप्ता ने कहा हम थेल्स जैसी वैश्विक टेक्नॉलॉजी कम्पनी के साथ साझीदारी करके बहुत खुश हैं। इस गठजोड़ के तहत थेल्स की विशेषज्ञता और एमकेयू की निर्माण क्षमताओं का संगम होगा।

साथ ही यह रक्षा उद्योग की स्थानीय स्तर पर निर्माण क्षमता को भी मजबूती देगा। काफी दूर तक का नजारा दिखाने वाली हल्की मोनोकलर नाइट विजन डिवाइस एलफी रात के अंधेरे में युद्घ करने के लिए जरूरी दृश्यता देती है। एल्फी दूरबीन के विन्यास में एक स्टीरियोस्कोपिक दृष्टि उपलब्ध कराती है।

यह उपकरण पैराट्रूपर्स और विशेष अभियान बलों के इस्तेमाल के लिए आदर्श है। इसे आयुध उपकरण पर लगाए जाने पर यह उपयोगकर्ता को लेजर प्वाइंट भी उपलब्ध कराता है। एमकेयू के कानपुर स्थित कारखाने में एलफी की पहली प्रीसीरीज के इस साल की पहली तिमाही के दौरान पूरी होने की सम्भावना है। वर्ष 2021 के पहली तिमाही तक इसके उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...