back to top

टेनिस खिलाड़ी जोकोविच और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

बेलग्राद (सर्बिया)। नोवाक जोकोविच द्वारा सर्बिया और क्रोएशिया में आयोजित प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद एक और टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। विक्टर ट्रॉइकी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सर्बिया के खिलाड़ी ट्रॉइकी दो चरण की प्रतियोगिता के पहले चरण में बेलग्राद में जोकोविच के खिलाफ खेले थे।

ट्रॉइकी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल रह चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोपिच एड्रिया टूर का चेहरा था।एड्रिया टूर प्रदर्शनी मैचों की श्रृंखला थी जिसकी शुरुआत सर्बिया की राजधानी में हुई और पिछले सप्ताहांत क्रोएशिया के जदर में मैचों का आयोजन हुआ। फाइनल के रद्द होने के बाद वह क्रोएशिया से चले गए थे और बेलग्राद में उनका परीक्षण हुआ।

तीन बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले दिमित्रोव को कोरोना

इसका नतीजा मंगलवार को ही आने की उम्मीद है। जोकोविच इससे पहले कह चुके हैं कि अगर यात्रा के लिए अनिवार्य हुआ तो वह वायरस के लिए टीका लगाने के खिलाफ हैं। तीन बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने रविवार को कहा था कि वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को दिमित्रोव के खिलाफ खेलने वाले बोर्ना कोरिच ने भी सोमवार को कहा था कि वह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन दोनों ही देशों में मैचों के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...