back to top

जमीन विवाद में मंदिर के पुजारी को मारी गोली

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत र्तिे मनोरमा गांव में एक मंदिर के जमीन विवाद को लेकर रविवार तड़के पुजारी को गोली मार दी गई। घायल पुजारी का लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने प्रकरण में चार व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि र्तिे मनोरमा गांव में राम जानकी मंदिर है। मंदिर के पास करीब 30 एकड़ जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों में विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को तड़के कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को गोली मार दी। कुमार ने बताया कि पुजारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ भेज दिया।

एसपी ने बताया कि पुजारी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में महंत सीताराम दास की तहरीर पर चार व्यक्तियों के विरुद्घ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है और मुकदमा दर्ज है।

एसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की जा चुकी हैं। बताया जाता है कि रात के समय दो होमगार्ड भी मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए तैनात थे। इसके बावजूद हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...