back to top

तेलंगाना, उत्तराखंड ने दूर-दराज स्थानों से साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए शुरू की मोबाइल अदालत

नयी दिल्ली। तेलंगाना और उत्तराखंड देश के पहले ऐसे राज्य बन गए हैं जहां, दूरदराज के स्थानों से साक्ष्य रिकॉर्ड करने की अनुमति देने के लिए अदालत की मोबाइल इकाइयां शुरू की गई हैं। महिलाओं और बच्चों सहित गवाहों तथा पीडतों को उन परिस्थितियों में साक्ष्य रिकॉर्ड करने की सुविधा देने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गयी है, जिसमें वे व्यक्तिगत रूप से अदालतों के समक्ष पेश होने में असमर्थ होते हैं।
इसका उद्देश्य जरूरत के अनुसार महिलाओं और बाल पीडतों या गवाहों, चिकित्सकों और चिकित्सा पेशेवरों तथा जांच अधिकारियों के साक्ष्य की रिकॉर्डिंग की अनुमति देना है। मोबाइल अदालत इकाई की सुविधा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए है। न्याय विभाग के अनुसार, इन इकाइयों में सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप, एक प्रिंटर, एलईडी टीवी, वेब कैमरा, इन्वर्टर, स्कैनर, यूपीएस, एक अतिरिक्त मॉनिटर और स्पीकर लगे हैं, जो पीडत या गवाह से मौके पर जाकर मिल सकते हैं।

 

उत्तराखंड में जिला अदालत चमोली की वेबसाइट पर उपलब्ध ब्योरों के मुताबिक, गवाह या किसी आरोपी सहित अन्य व्यक्ति जो अदालत की कार्यवाही में शामिल हो, ऐसी परिस्थितियों में जहां ऐसे गवाह या व्यक्ति की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक स्पष्ट या निहित खतरा हैअ या, ऐसे गवाहाव्यक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना असंभव, अत्यंत कठिन, महंगा, असुविधाजनक या अन्यथा वांछनीय नहीं है वह चल अदालत सुविधा का इस्तेमाल करने का पात्र होगा। वे लोग, जो कम उम्र, अत्यधिक वृद्धावस्था, बीमारी या शरीर की अक्षमता, या इसी तरह के किसी अन्य कारण से उत्पन्न होने वाले कारणों से व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने में असमर्थ हैं, या उन्हें रोका जा रहा है, वे भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। मानक संचालन प्रक्रिया यह स्पष्ट करती है कि मोबाइल अदालत इकाई को उस अदालत के विस्तार के रूप में समझा जाएगा, जिसकी कार्यवाही ऐसी इकाई के माध्यम से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...