back to top

आईएनएस विक्रमादित्य पर सफलतापूर्वक उतरा तेजस

नई दिल्ली। लड़ाकू विमान तेजस का नौसेना के लिए विकसित किया गया संस्करण शनिवार को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर सफलतापूर्वक उतरा। लड़ाकू विमानों के विकास की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी है। विमान की लैंडिंग में शामिल सेना के अधिकारियों ने बताया कि कि इस सफल परीक्षण ने भारत को उन कुछ गिने चुने देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है, जो पोत पर उतरने में सक्षम लड़ाकू विमान विकसित कर सकते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम के इतिहास में आईएनएस विक्रमादित्य पर विमान का सफलतापूर्वक उतरना महत्वपूर्ण अध्याय है। इस सफल परीक्षण के लिए उन्होंने डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को बधाई दी।

विमान वाहक पोत पर उतरने में सक्षम तेजस विकसित करने में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ, एरोनॉटिकल विकास एजेंसी, हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के विमान अनुसंधान एवं डिजाइन केन्द्र और सीएसआईआर सहित विभिन्न एजेंसियों का योगदान रहा है।

डीआरडीओ प्रवक्ता ने कहा, समुद्र तट पर स्थित परीक्षण केन्द्र में विस्तृत परीक्षणों के बाद नौसेना के लिए डीआरडीओ, एडीए द्वारा विकसित हल्के लड़ाकू विमान आज पूर्वाहन 10 बज कर दो मिनट पर आईएनएस विक्रमादित्य पर सफलतापूर्वक उतरा।पिछले साल सितंबर में भी गोवा स्थित परीक्षण केन्द्र पर सा परीक्षण किया गया था। हल्के लड़ाकू विमान तेजस का नौसेना संस्करण अभी विकास के चरण में है।

RELATED ARTICLES

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...