back to top

टीसीएस यौन उत्पीड़न व जबरन धर्मांतरण मामला, आरोपी निदा खान छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार

नासिक। आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले की आरोपी निदा खान को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नासिक के पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि
निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि शहर के पुलिस प्रमुख प्रवीण पवार के नेतृत्व में छत्रपति संभाजीनगर की अपराध शाखा की एक टीम पिछले कुछ दिनों से खान की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

उन्होंने बताया कि खान का नाम देवलाली कैंप पुलिस थाने में दर्ज मामले में शामिल है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है। टीसीएस की नासिक इकाई में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद एसआईटी ने नौ प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में खान की तलाश शुरू की थी।

उस पर व्हाट्सएप ग्रुप में कर्मचारियों को निशाना बनाने, उन पर मांसाहारी भोजन खाने का दबाव डालने आदि का आरोप है। प्राथमिकी के अनुसार, खान ने कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और व्यवहार करने को कहा था। कुछ शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें खान-पान की आदतों में बदलाव करने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने के लिए मजबूर किया गया या दबाव डाला गया था।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के यौन उत्पीड़न और मानहानि संबंधी प्रावधानों के अलावा, खान पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति से संबंधित है। उसने 18 अप्रैल को अपनी गर्भावस्था का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा के लिए नासिक अदालत में याचिका दायर की थी।

अदालत ने दो मई को उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। टीसीएस ने स्पष्ट किया है कि उसने लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जबरदस्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने के नीति अपनाई है और नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

RR से आगे निकलने की कोशिश करेगा GT

जयपुर। आत्मविश्वास से ओतप्रोत गुजरात टाइटन्स शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपनी...

अब नहीं कटेगी रिचार्ज खत्म होने पर बत्ती, सभी स्मार्ट मीटर हुए पोस्टपेड

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपभोक्ता हित में फैसले पर जताया आभार लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं...

साईकिल सवार मामा-भांजे को कार ने मारी टक्कर, मांमा की मौके पर मौत,भांजे की हालत गंभीर

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता । बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित तेज...

RR से आगे निकलने की कोशिश करेगा GT

जयपुर। आत्मविश्वास से ओतप्रोत गुजरात टाइटन्स शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अपनी...

अब नहीं कटेगी रिचार्ज खत्म होने पर बत्ती, सभी स्मार्ट मीटर हुए पोस्टपेड

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवाल, उपभोक्ता हित में फैसले पर जताया आभार लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं...

साईकिल सवार मामा-भांजे को कार ने मारी टक्कर, मांमा की मौके पर मौत,भांजे की हालत गंभीर

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता । बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित तेज...

चीन में दो पूर्व रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में मिली सजा-ए-मौत

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों वेई...

अमेरिका-ईरान संघर्षविराम पर बढ़ा दबाव, यूएई ने ड्रोन-मिसाइल हमले की पुष्टि की

दुबई । ईरान अमेरिका के बीच लागू नाजुक संघर्षविराम पर शुक्रवार को उस समय और दबाव बढ़ गया जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...

स्वास्थ्य विभाग सख्त…. 5 डॉक्टर बर्खास्त, कई अधिकारी कार्रवाई के घेरे में

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही, अनियमितताओं और कर्तव्य पालन में कोताही के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए पांच...